UK : रोटरी ऋषिकेश रॉयल द्वारा अभिषेक ट्रेडर्स के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश: सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए रोटरी ऋषिकेश रॉयल द्वारा अभिषेक ट्रेडर्स के सौजन्य से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
क्लब के अध्यक्ष राजकुमार बत्रा व क्लब के सचिव कैलाश सेमवाल ने बताया कि शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान AIIMS ऋषिकेश के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला व पार्षद सत्य कपूर्वाण ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर रक्तदान के लिये आभार प्रकट किया व रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि यह स्वयं दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। ऐसे शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानव सेवा के भाव को भी सुदृढ़ करते हैं।
क्लब के कोषाध्यक्ष हरीश राणा ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।शिविर में संकेत गोयल,देवेंद्र राजपूत, प्रोजेक्ट चेयरमैन पवन पांडे, गजेंद्र खरोला, प्रभाकर पैन्यूली, डॉ. नवीन शुक्ला, विजयपाल,पार्षद वीरेन्द्र रमोला, पार्षद दिनेश रावत, पार्षद राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व पार्षद जगत नेगी,पूर्व पार्षद बिजेन्द्र मोगा, सरदार मनदीप सिंह, संजय पोखरियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, मानव रावत तुषार, संगीता, रिंकी और माही आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English