UK :लोहाघाट में रोडवेज बस के ब्रेक फेल हुए लेकिन चालक बेनीराम ने 34 यात्रियों को बचा दिया लेकिन अपनी जान गंवा बैठे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्त्तराखण्ड रोडवेज की बस चम्पावत जिले के लोहाघाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें 34 यात्री सवार थे जो सुरक्षित हैं। लेकिन चालक बेनीराम ने अपनी जान की बाजी लगा दी।यात्रियों को बचाने के चक्कर में।

लोहाघाट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। इस हादसे में रोडवेज बस चालक बेनीराम जी ने अद्भुत साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का परिचय दिया।जब बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए और 34 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई, तब उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बस को सड़क किनारे दीवार से टकरा दिया, ताकि यात्रियों की जान बचाई जा सके। उनकी सूझबूझ और बहादुरी से सभी 34 यात्रियों की जान बच गई, लेकिन इस संघर्ष में वे स्वयं हमें हमेशा के लिए छोड़ गए।

ALSO READ:  गजब हाल है...युवक बारिश से हुआ परेशान, भगवान इंद्र देवता की शिकायत डीएम से की, कार्यवाही की मांग

एक सच्चे कर्मयोगी, जिम्मेदार चालक और मानवता के प्रहरी के रूप में बेनीराम  ने अपने कर्तव्य को अंतिम सांस तक निभाया। उनका यह बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं रोडवेज विभाग जांच कर रहा है कैसे ब्रेक फेल हूए ? बस के।

Related Articles

हिन्दी English