UK : ऋषिकेश युवा फाउंडेशन करेगा ‘मेधावी सम्मान संगम – फेस 2, होंगे सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : दिनांक 8/7/2026 को ऋषिकेश युवा फाउंडेशन द्वारा ‘मेधावी सम्मान संगम – फेस 2’ का आयोजन 12 जुलाई को ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्न शर्मा सभागार, श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, झंडा चौक, ऋषिकेश में किया जाएगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक गौनियाल व महासचिव सागर गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है कार्यक्रम में सीबीएसई (CBSE) एवं आईसीएसई (ICSE) के बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया जाएगा व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को उत्कृष्ट शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त प्रयास है।

ALSO READ:  UK : नाबालिग से दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाना व धमकी देने का आरोप, अखिलेश उर्फ अक्की गिरफ्तार

दीपक गौनियाल ने बताया कि पूर्व में CESE, ICSE हाईस्कूल और उत्तराखण्ड बोर्ड के बारहवीं के मेधावी छात्र छात्राओं को हमारे फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया था और उसी कार्यक्रम के दूसरे सीज़न में यह कार्यक्रम को आयोजित किया गया है पूर्व व अभी के सम्मान संगम कार्यक्रम के लिये विशेष सहयोग कार्यक्रम के संयोजक जयेन्द्र रमोला के द्वारा किया गया है ।

ALSO READ:  UK : आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

ऋषिकेश युवा फाउंडेशन के महासचिव सागर गर्ग ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य है कि हम होनहार बच्चों का मनोबल बढ़ाए और उनको देखकर अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिले ताकि वो भी अपनी पढ़ाई और कैरियर पर ध्यान दें।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English