UK :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में ऋषिकेश युवा कांग्रेस एवं NSUI ने किया पुतला दहन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा छात्रों के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया तथा सरकार और भाजपा नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ या अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन छात्रों के प्रति अभद्र एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है व हम मांग करते है कि महेंद्र भट्ट अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें तथा भविष्य में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के सम्मान पर इस प्रकार की टिप्पणियां जारी रहीं तो युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन को और तेज करेंगे।मौके पर विशाल भारती, हिमांशु जाटव, सौरव वर्मा, कार्तिक कुशवाहा, दीपक, प्रांशु रावत, गौरव जोशी, आयुष तड़ियाल, उदित झा, शुभम जाटव, अभिषेक राणा, राहुल तिवारी, अमन त्रिवेदी, राहुल कुमार, तरुण त्यागी आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English