UK :ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित एम्स पहुंचने पर देश के उपराष्ट्रपति   सी. पी. राधाकृष्णन का गरिमामयी स्वागत एवं सम्मान किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश स्थित एम्स पहुंचने पर देश के उपराष्ट्रपति   सी. पी. राधाकृष्णन का गरिमामयी स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं राज्यपाल  गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति का स्वागत माँ की पवित्र चुनरी ओढ़ाकर किया, जो भारतीय संस्कृति और सम्मान की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का ऋषिकेश आगमन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। उनके आगमन से न केवल प्रदेश को मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि विकास कार्यों को भी नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

Related Articles

हिन्दी English