UK : राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानिवाला के छात्रों का हरियाणा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भारतीय विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान संस्कृति भवन कुरूक्षेत्र हरियाणा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला के कक्षा तृतीय के कुल 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिनमें से तीन बच्चों ने अपना उत्कृष्ट स्थान हासिल किया l कक्षा तृतीय की छात्रा सृष्टि ने प्रथम स्थान ( 98/100) जबकि द्वितीय स्थान अनन्या (96/100) और तृतीय स्थान अनुष्का (95/100) ने प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया l विद्यालय के निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी ने सभी बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्मृति चिन्ह भी भेंट कर सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया l विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री योगेश्वर प्रसाद सेमल जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जानना अपने में एक विज्ञान है सभी बच्चों को इन नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं से सीख लेने की प्रेरणा दी l

Related Articles

हिन्दी English