UK : सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं पर अश्लील, आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाले आरोपी राजेंद्र उत्तराखंडी हुआ गिरफ्तार

पुलिस कच्छे में ही उठा लायी अभियुक्त को, सोशल मीडिया में गाली गलौज कर रहा था महिलाओं के खिलाफ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली डालनवाला, देहरादून का मामला
  • महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस
  • सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं पर अश्लील, आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाले आरोपी के विरुद्ध 24 घण्टे के अंदर दून पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही
  • सामाजिक सौहार्द व शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून :कितनी संकीर्ण मानसिकता के लोग होते हैं समाज में…यहाँ देखने को मिला है. पुलिस के मुताबिक़, दिनांक 18/07/2026 को वादिनी नेहा (प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा) द्वारा कोतवाली डालनवाला पर एक लिखित प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी के द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से महिलाओं के प्रति अत्यन्त आपत्तिजनक, अश्लील, अभद्र एवं अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर महिलाओं की गरिमा और सम्मान को क्षति पहुचाकर समाज में वैमनस्य, तनाव व्याप्त करने एंव महिलाओं को लज्जित करने के संबंध में दाखिल किया गया, जिस पर तत्काल थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0 – 112/2026 धारा 352/79 BNS व 4/6 स्त्री अशिष्ट रुपण (प्रतिषेध) अधिनियम व बनाम पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को आवश्यक निर्देश दिए गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी – ग्राम भरगढी पो0- बजवाड थाना पौडी गढवाल हाल निवासी – RZ64/132 गली नम्बर 37 यादव निवास इन्द्रापार्क, नई दिल्ली को तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया, जिससे प्रकरण के संबंध में आवश्यक पूछताछ कर उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।परन्तु अभियुक्त द्वारा किये गए उक्त कृत्य को लेकर आमजन विशेषकर महिलाओं में काफी रोष होने तथा उससे सामजिक सौहार्द तथा शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसे मा0 न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
राजेन्द्र सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी – ग्राम भरगढी पो0- बजवाड थाना पौडी गढवाल हाल निवासी

Related Articles

हिन्दी English