UK : नेपाली फार्म इलाके में यात्रियों के लिए बनाए गए बायो टॉयलेट्स पर ताले लटके, लोग परेशान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया नेपाली फार्म स्थित शौचालय जिन पर तले लगे पड़े हैं
  • आधी अधूरी तैयारियों के बीच चल रही चार धाम यात्रा
  • ऋषिकेश : धाम यात्रा का पहला पड़ाव सत्यनारायण मंदिर कहलाता है। लेकिन राजाजी नेशनल पार्क की सीमा अंतर्गत सुविधा विहीन होने के कारण इस पड़ाव की अब रौनक गायब है।जबकि रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेपाली फार्म अघोषित अंतराज्यीय बस अड्डा बन चुका है। सुविधा विहीन इस स्थल पर यात्रियों का दिन रात जमावड़ा लगा रहता है। शौचालय सुविधा न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • समस्या के निदान के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति देहरादून के नामित सदस्य पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान ने जिलाधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में गठित डीजीएससी की बैठक में समस्या के निदान के लिए सत्यनारायण मंदिर एवं नेपाली फार्म के पास शौचालय निर्माण का आग्रह किया था।मामले की गंभीरता और समस्या का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जिलाधिकारी के निर्देशन में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को उक्त स्थानों पर बायो टॉयलट निर्माण के निर्देश दिए।निर्देशानुपालन के क्रम में यहां दो यात्री शौचालय एक महिला एक पुरुष का निर्माण कार्य किया गया।लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा आधे अधूरे निर्माण के बाद इन शौचालयों पर ताले लटके पड़े हैं। जिससे यात्रियों को तपती धूप में लघु शंका के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।वही दूसरी ओर शौचालय पिट के गड्ढे का मेन होल खुला पड़े होने से दुर्घटना की प्रबल संभावना है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित लोगों में शौचालय के निर्माण पूरे न होने पर रोष है।उनका कहना है कि यहां देशी विदेशी पर्यटकों की भीड़ रहती है ऐसे में हमारी छवि धूमिल होती है।आसपास के दुकानदार प्राइवेट शौचालय चलाकर यात्रियों से लघु शंका के मनमाने चार्ज लेते हैं।स्थानीय लोगों की मांग है कि शौचालय का कार्य शीघ्र पूरा कराकर इन्हें चालू कराया जाए।

Related Articles

हिन्दी English