UK : एक महिला और एक पुरुष गिरफ्तार, आबकारी ऋषिकेश की रेड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम के द्वारा ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत कई स्थानों पर अवैध शराब की रोकथाम हेतु छापेमारी की गई थी. आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक़,  छापेमारी की दौरान एक महिला व एक पुरुष के कब्जे से कुल 93 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई. जिसमें जाटव बस्ती निवासी आरती पत्नी विजय के कब्जे से 48 पाउच तथा शेरगढ़ निवासी रघुवीर सिंह पुत्र सुखराम के कब्जे से 45 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई. शेरगढ़ में कच्ची शराब बनाने वह बेचने की सूचना पर भी कई घरों में दबिश दी गई. तथा एक घर से लगभग 50 किलोग्राम तैयार लहन बरामद हुआ. जिसे मौके पर नष्ट किया गया. अभियुक्तों  के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।
ALSO READ:  UK :निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English