UK : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वादी की भूमि की अन्य लोगों के नाम पर की थी रजिस्ट्री, २ गिरफ्तार

- कोतवाली पटेलनगर का मामला
- “आँपरेशन प्रहार”
- एसएसपी दून की सटीक रणनीति से भूमि धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में
- कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भूमि विक्रय करने वाले 02 शातिर अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- अभियुक्तो द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी की भूमि के फर्जी दस्तावेज किए थे तैयार
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वादी की भूमि की अन्य लोगों के नाम पर की थी रजिस्ट्री
देहरादून : वादी संजय कुमार अग्रवाल पुत्र हरी चन्द्र निवासी गढ़ी कैन्ट, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर मोहन सिह पुत्र स्व बचन सिह तथा हरिकेश सिंह पुत्र स्व बचन सिह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी टीएचडीसी कॉलोनी, ईस्ट होप टाउन स्थित भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए उसे अन्य लोगों को विक्रय करने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया प्रार्थना पत्र पर जांच के उपरांत कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0स0- 667/2025 धारा 318(4)/336(2)/338/340(2)/61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान गवाहों के बयानों को प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मोहन सिंह तथा हरिकेश सिंह द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए उसे विक्रय किया जाना प्रकाश में आया, जिस पर धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहे थे।
वर्तमान में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे “आँपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्तों के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर के माध्यम से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार दिनाँक 11-04-2026 को अभियोग में वांछित 02 मुख्य अभियुक्तों को चौकी नयागाँव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :
1- मोहन सिह पुत्र स्व० बचन सिह निवासी ग्राम परवल, नयागाँव, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 60 वर्ष
2- हरिकेश पुत्र स्व बचन सिह निवासी ग्राम परवल नयागाँव, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 58 वर्ष
पुलिस टीम :
(1)-उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी नयागाँव
(2)-कानि0 अनिल भण्डारी
(3)-कानि0 रंजत पंवार
(4)-कानि0 भीष्म



