यूपी : सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा कोर्ट मोहर्रिर एवं पैरोकारों के साथ बैठक क़ी गई आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जानिये.. पुलिस अधीक्षका चारु निगम ने क्या क्या दिए आवश्यक दिशा निर्देश
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारु निगम द्वारा पुलिस लाइन सुलतानपुर स्थित सभागार में जनपद के समस्त कोर्ट मोहर्रिरों एवं थानों के पैरोकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, समयबद्ध कार्यवाही करने तथा अभियोगों में साक्ष्यों के सुदृढ़ प्रस्तुतीकरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अपराधियों को त्वरित गति से सजा दिलाने एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षका द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कोर्ट मोहर्रिर एवं पैरोकार आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें,जिससे न्यायालयों में वादों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
इसके अतिरिक्त अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, समय-समय पर अद्यतन करने तथा अभियोजन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षका ने सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया तथा न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया।

Related Articles

हिन्दी English