UK : नेपाल की यमुना ढकाल पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण के सन्देश को लेकर विश्व भ्रमण पर निकली, रायवाला में हुआ स्वागत

रायवाला : नेपाल की यमुना ढकाल पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण के सन्देश को लेकर विश्व भ्रमण पर निकली नेपाल की यमुना ढकाल के रायवाला पहुँचने पर स्वागत किया गया और उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।
नेपाल के झापा जिला कमल गाँव पालिका निवासी यमुना ढकाल दुनिया में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण व उसके रोकथाम को लेकर विश्व भ्रमण पर निकली 36 वर्षीय यमुना ढकाल के उत्तराखण्ड में बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम दर्शन कर वापसी पर रायवाला पहुँचने पर स्थानीय नागरिकों ने पर्यावरण प्रेमी यमुना ढकाल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान यमुना ने बताया कि उनका यात्रा का उद्देश्य दुनिया भर में फैल रहे पर्यावरण प्रदुषण रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना है। वह इसी उद्देश्य को लेकर विश्व भ्रमण पर निकली है। उन्होंने यात्रा की शुरुवात 08 फरवरी 2026 को भरत भ्रमण से किया है। बुद्धवार को उनकी यात्रा का 95वाँ दिन है, इस दौरान वह उत्तर प्रदेश पंजाब, हिमाचल, दिल्ली व उत्तराखण्ड की यात्रा पूरी कर चुकी है।
उन्होंने आम लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील भी की। उन्होंने बताया नेपाल से म्यांमार, पाकिस्तान, रूस होते हुए दुनिया भर की यात्रा का कार्यक्रम है। स्वागत करने वालों में टीका बहादुर थापा, ऋषिराम शर्मा, देव बहादुर क्षेत्री, होमकांत शर्मा, अरविन्द क्षेत्री, विष्णु क्षेत्री, राजेश मल्ल, खेम बहादुर क्षेत्री, टेक बहादुर गुरुंग, महेन्द्र सिंह कुट्टी, अल्का क्षेत्री, अनुपमा थापा, प्रियंका थापा, अर्चना आदि थे।



