UK : चौमास में बीन नदी के पास लगभग 200 सीड बॉल  और लगभग एक हज़ार पेड़ों के बीज जंगल में डाले गए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : रोटरी क्लासिक ऋषिकेश के द्वारा बीन नदी के पास जंगलों में सीड बॉल कार्यक्रम रखा गया जिसमें लगभग 200 सीड बॉल  और लगभग एक हज़ार पेड़ों के बीच जंगलों में डाले गए. इस मौक़े पर रोटरी क्लासिक के अध्यक्ष संजय सकलानी ने सीड बॉल के बारे में बताते हुए कहा बीजों का जब क्ले मिट्टी (तालाब की मिट्टी )या गोबर से 1/2 इंच से  1 इंच का गोल गोल गोलियां में से सुरक्षित कर लिया जाता है. उसे सीड बॉल कहते हैं उन्होने कहा इस बार क्लब मैं पौधे ना लगाकर सीड़ बॉल का उपयोग किया गया है. यह मिट्टी और खाद की गेंद होती है. जिसमें लगभग 8 या 9 बीज होते हैं और यह बिना पानी के भी पर्याप्त नमी मिलते ही अपनी जद में अनुकुल परिस्थिति मिलती है. वह वह अंकुरित हो जाता है.
     
क्लब के सचिव विजय रावत ने कहा कि पर्यावरण के हित में पर्यावरण को सुंदर व हरा भरा बनाने के लिए सीड बॉल का कार्यक्रम रखा गया है और आगे भी क्लब वृक्षारोपण और सीड बॉल कार्यक्रम जारी रखेगा. इस मौक़े पर क्लब के कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता राकेश अग्रवाल भूपेंदर राणा सौरव शर्मा सौरव वर्मा डॉक्टर राजे नेगी अंकित गुप्ता हिमांशु जाटव विकास चौहान उपस्थित थे.

Related Articles

हिन्दी English