UK : नजफगढ़ दिल्ली निवासी प्रेम कुमार ठाकुर सेल्फी लेने के चक्कर में पहाड़ी से गिरा

मुनि की रेती : शनिवार को समय करीब 1800 बजे थाना मुनि की रेती को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुईं कि नीर गंगा रिजॉर्ट, क्यारकी तपोवन के नीचे सड़क से एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गिर गया है। सूचना पर थाना मुनि की रेती SSI योगेश चंद्र पाण्डेय मय 112 व चौकी तपोवन HPU तथा पुलिस बल को रवाना किया गया तथा एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया। जानकारी करने पर घायल व्यक्ति नीर गंगा रिसोर्ट क्यारकी के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण नीचे खाई में गिर गया था. नाम व पते की जानकारी की गई तो इस व्यक्ति का नाम प्रेम कुमार ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी गोयल डेरी, नजफगढ़ ,संत एनक्लेव दिल्ली होना पाया गया। एसडीआरएफ, थाना मुनि की रेती पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को खाई से रेस्क्यू किया गया। घायल को 108 के माध्यम से एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया। उक्त व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से आठ लड़को के ग्रुप के साथ घूमने आया था। पीड़ित के परिजनों को सूचना दी गई है।



