UK : आबकारी की रेड मोहकम पुर फ्लाईओवर के पास, कार से बरामद शराब, एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : शुक्रवार को  रात्रि लगभग 9:00 बजे आबकारी। टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीम द्वारा मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास एक निशान  चार पहिया वाहन की चेकिंग ली गई. कार की डिग्गी से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जिसमें पांच पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की कांच की बोतलों में पाई गई. जिन पर फॉर सेल इन डिफेंस ऑन का लेवल लगा है. एवं पांच पेटी मैकडॉवेल नंबर 01 अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जिन पर फॉर सेल इन दिल्ली ओनली अंकित है. मौके से वाहन चला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसे अपना नाम रवि पुत्र ग्वेन्द्र सिंह निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी बद्रीपुर देहरादून बताया गया. अभियुक्त के कब्जे से बरामद शराब की कीमत लगभग 1लाख रुपए है , बरामद शराब एवं अभियुक्त के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है अभियुक्त के विरुद्ध धारा 63 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया अभियुक्त को  न्यायालय में नियमानुसार प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English