UK: विधायक ऋषिकेश स्कूटी पर घूमते हुए दिखाई दिए, जानिए मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सिर पर हेलमेट गले में भगवा गमछा डाले विधायक ऋषिकेश प्रेमचंद अग्रवाल मंगलवार को घूमते हुए दिखाई दिए सड़कों पर 
  • प्रधानमंत्री मोदी की अपील का दिखा असर, तेल वाला वाहन कम से कम यूज करने का किया था आह्वान 
ऋषिकेश : देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा डीजल एवं पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के आह्वान को आत्मसात करते हुए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज विभिन्न कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का उपयोग किया।डॉ. अग्रवाल अपने निजी आवास से रायवाला, श्यामपुर, लालपानी (खांड गांव), आईडीपीएल, ऋषिकेश बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक वाहन के माध्यम से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर तेजी से अग्रसर है। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग न केवल प्रदूषण को कम करेगा, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करेगा।डॉ. अग्रवाल ने आमजन से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं और इस दिशा में अपना योगदान दें।
ALSO READ:  UK: ऋषिकेश में धरोहर संवाद...अल्मोड़ा, टिहरी, बागेश्वर के ढोलवादकों ने ढोल की गूढ़ विधाओं का प्रदर्शन किया
Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English