UK : मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत सड़क दुर्घटना में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

जमशेदपुर : मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत हो गयी।  झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी-मरीन ड्राइव मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री एवं महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं।हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान तृषा सिंह, सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है। मृतकों में दो युवक और दो युवतियां शामिल हैं।

खड़े ट्रक से जा टकराई सफेद स्विफ्ट कार:
जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 2 से 3 बजे सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी-मरीन ड्राइव मार्ग पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार सड़क पर पहले से खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन में फंस गए। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद राहत एवं बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार की स्थिति इतनी खराब थी कि मृतकों के शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च

मंत्री की बेटी थीं तृषा सिंह:
हादसे में मृत तृषा सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी थीं। रिपोर्टों के मुताबिक वह XLRI, जमशेदपुर की छात्रा थीं। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गईं।घटना की खबर सामने आने के बाद मंत्री के परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। हादसे में एक साथ चार युवाओं की मौत से जमशेदपुर में भी गम का माहौल है।

ALSO READ:  UK :अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान  मिले - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख:
घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत अन्य लोगों के निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इस क्षति को अत्यंत पीड़ादायक बताया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सड़क पर खड़ा ट्रक किस वजह से वहां मौजूद था, इसकी भी जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English