UK : मंत्री के पास मिलने तक का समय नहीं,जबकि रोजगार की मांग को लेकर ३ बच्चियों ने फिनाइल पी लिया :ज्योति रौतेला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने  भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, इस पार्टी में युवाओं की कोई सुनवाई नहीं है. स्वास्थय मंत्री सुबोध उनियाल  के पास मिलने के समय तक नहीं है….३ नर्सिंग की  बच्चियों ने फिनाइल पी लिया…रोजगार की मांग को लेकर. बच्चे ओवर एज (उम्र निकल गयी) हो गए उनकी कौन सुनेगा ? कोरोना काल के समय का भी फायदा नहीं दिया, जबकि मुख्यमंत्री ने कहा था इसका फायदा देंगे….इनके वादे हवा हवाई होते हैं..कहते कुछ हैं करने कुछ हैं.राज्य में रोजगार नहीं दे पायी सरकार….युवा बेरोजगार घूम रहे हैं….रौतेला ने  सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ” भाजपा राज में युवाओं की नहीं है कोई सुनवाई। सरकार की लीपापोती से मंत्री आवास के सामने नर्सिंग की 3 बच्चियों ने पीया फिनाइल। मंत्री जी के पास इन लोगों से मिलने तक का समय नहीं है। जब स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर मैं बैठी तो पुलिस वालों ने जबरदस्ती मुझे भी उठाकर हिरासत में ले लिया।सोचिये कितनी निरंकुश और अहंकारी सरकार सत्ता में बैठी हुई है, जिसे अपने ही राज्यों के बच्चों से मिलने की फुर्सत नहीं है।

ALSO READ:  UK : हरिद्वार को मिली 3 महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने हेतु अपील –

May be an image of hospital
देर रात ज्योति रौतेला हॉस्पिटल में फिनाइल पी हुई नर्सिंग की युवाओं से मिलते हुए

वे देर रात नर्सिंग संघ के बच्चों से एकता विहार धरना स्थल में मुलाकात करने पहुंची थी। रौतेला ने कहा,  नर्सिंग की 3 छात्राओं द्वारा मंत्री आवास के बाहर आत्मघाती कदम उठाने के पश्चात दून अस्पताल पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उसके बाद नर्सिंग संघ के अन्य युवा साथियों से मुलाकात कर मजबूती से इस लड़ाई को लड़ने हेतु अपील की।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English