UK :मोरी में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 31 लोगों पर FIR दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा की गयी छापेमारी
उत्तरकाशी : ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर लगातार लगाम कसी जा रही है।तहसीलदार मोरी  सरदार सिंह चौहान एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व दिनांक 03.05.2026 को थाना मोरी पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा नशे की जड पर प्रहार करते हुये मोरी के दुरस्त ग्राम पेन्सर (कनुरा तोक मार्ग) में छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में उगाई जा रही अवैध अफीम/पोस्त की खेती को नष्ट किया गया। मौके से पोस्त/डंठल के सैंपल एकत्रित किए गए।बिना लाइसेंस अवैध खेती करने वाले 31 भू-स्वामियों के खिलाफ थाना मोरी में धारा 8/18 NDPS Act के तहत 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण
Ad

Related Articles

हिन्दी English