UK :कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • स्ट्रीट लाईटों के खराब होने एवम् मिलने, सही करने सहित स्ट्रीट लाईटों का विवरण प्रतिदिन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
नैनीताल :     कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने नगर पालिका परिषद् नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् नैनीताल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।आयुक्त ने निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद् क्षेत्रान्तर्गत स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों का वार्डवार विवरण तैयार किया जाए। इसमें प्रत्येक वार्ड में लगाई गई कुल स्ट्रीट लाइटों की संख्या, वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित लाइटों की संख्या तथा खराब पड़ी लाइटों की संख्या का स्पष्ट विवरण तैयार किया जाए।
उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए की गई कार्रवाई का भी वार्डवार विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नियमित रूप से क्रियाशील रहना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।कुमाऊँ आयुक्त ने प्रत्येक दिन की कार्ययोजना तैयार कर नगर पालिका परिषद् के दो कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। दोनों कार्मिक प्रतिदिन वाहन के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जांच करेंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान वार्डवार खराब मिली स्ट्रीट लाइटों तथा उनमें से ठीक कराई गई लाइटों की संख्या का विवरण प्रतिदिन तैयार कर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। आयुक्त ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

हिन्दी English