UK : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धमकी देने वाले अभियुक्त को कोटद्वार पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
कोटद्वार : दिनांक 20-03-2026 को वादिनी, निवासी- कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि राहुल कुमार,निवासी- आमपडाव कोटद्वार द्वारा मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारिरीक सम्बन्ध बनाये तथा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गयी। इस संबंध में तत्काल कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 64/2026, धारा- 351(2), 352, 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया।प्रकरण संवेदनशील की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा महिला संबंधी अपराधों के प्रति अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।
निर्गत निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मामले में त्वरित कार्यवाही कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों का संकलन करते हुए प्रकरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहनता से जांच की गई। साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उक्त प्रकरण में नामजद अभियुक्त राहुल कुमार को पुलिस टीम द्वारा देहरादून से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त-
राहुल कुमार पुत्र छुट्टन सिंह निवासी- आमपडाव कोटद्वार
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 64/2026, धारा- 351(2), 352, 69 बीएनएस
पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक  वेदप्रकाश
2. आरक्षी  चन्द्रपाल
3. होमगार्ड  कुलदीप

Related Articles

हिन्दी English