UK : कपकोट के जुड़वां भाई बने अग्निवीर, कुमाऊं रेजिमेंट में देंगे सेवा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जुड़वां भाइयों ने एक साथ पहनी भारतीय सेना की वर्दी
  • कपकोट और बागेश्वर जिले के लिए गौरव का पल 
  • भारतीय सेना की वीर कुमाऊं रेजिमेंट में।देंगे सेवा

रानीखेत/कपकोट : उत्तराखंड के युवाओं के लिए 30 मई का दिन गर्व, सम्मान और देशभक्ति से भरा रहा। रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में अग्निवीर जवानों की भव्य Passing Out Parade आयोजित हुई, जहां देश सेवा के लिए तैयार जवानों ने राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। इस ऐतिहासिक अवसर पर परिजनों की आंखों में खुशी, गर्व और भावुकता साफ दिखाई दी।

ALSO READ:  MP : श्री महाकालेश्वर मंदिर (महाकाल) में अब भक्तों को निशुल्क प्रसाद वितरण होगा आज से

इसी बीच बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड के दूरस्थ गांव लीती से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। गांव के जुड़वां भाई राहुल सिंह कोरंगा और रोशन सिंह कोरंगा, पुत्र  खुशाल सिंह कोरंगा, एक साथ अग्निवीर भर्ती में चयनित होकर भारतीय सेना का हिस्सा बने हैं।

दोनों भाइयों ने साथ-साथ कठिन प्रशिक्षण पूरा किया और एक साथ कसम परेड में शामिल होकर देश सेवा की शपथ ली। जुड़वां भाइयों का एक साथ भारतीय सेना में भर्ती होना पूरे कपकोट, बागेश्वर और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बन गया है।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सीमांत क्षेत्रों के युवाओं में देशभक्ति और सेना के प्रति समर्पण हमेशा से रहा है, और राहुल-रोशन ने नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कसम परेड के बाद जब दोनों जवान अपने परिवार से मिले तो वह पल बेहद भावुक और यादगार बन गया। परिजनों ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और खुशी का क्षण बताया।आज ग्राम लीती के ये दोनों वीर सपूत पूरे बागेश्वर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English