UK: भ्रामक पोस्ट पर पत्रकार आक्रोशित, पुलिस से की मांग कार्रवाई करने की

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भ्रामक पोस्ट के माध्यम से पत्रकारों की छवि खराब करने का आरोप
  • रायवाला कोतवाली पुलिस से की कार्रवाई की मांग

देहरादून जिले के रायवाला का मामला है।सोशल मीडिया पर एक भ्रामक पोस्ट करने से क्षेत्र के पत्रकारों में काफी रोष है। पत्रकारों ने इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि शनिवार को सोशल मीडिया अकाउंट से पत्रकारिता की आड़ में गोरखधंधा शीर्षक से एक पोस्ट की गई। हालांकि इस पोस्ट में किसी पत्रकार का नाम उजागर नहीं किया गया था। लेकिन पोस्ट होने के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में काफी रोष दिखाई दिया। खास बात यह है कि पत्रकार के नाम का खुलासा करने की बात भी लिखी गई थी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी किसी का नाम सामने नहीं आया।

ALSO READ:  UK : सभी जिलाधिकारी अपने जनपद के अंतर्गत ऐसे विद्यालयों की तत्काल मरम्मत कराएं,  जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है : मुख्य सचिव 

पोस्ट देखने के बाद क्षेत्र के पत्रकार प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी से मिले और बताया कि इस पोस्ट से उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में पत्रकारों ने उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों का कहना था कि इस पोस्ट से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जुड़े एक दर्जाधारी मंत्री का नाम आ रहा है जिसके खिलाफ पत्रकार लामबंद हुए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ALSO READ:  UK :मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की

ज्ञापन सौंपने वालों में चित्रवीर क्षेत्री, महेश पंवार, नवीन नौटियाल, भगतराम कपरुवान, सूरजमणी सिलस्वाल, रेखा भंडारी, जय कुमार उपाध्याय, धनेश कोठारी, दिनेश सुरियाल, राव शहजाद और राजेद्र भंडारी आदि रहे।

Related Articles

हिन्दी English