UK : बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और भगवान बुद्ध के जीवन एवं उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सत्य, अहिंसा, करुणा एवं मध्यम मार्ग के महत्व को बताया तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. नागेन्द्र पोखरियाल ने अपने उद्बोधन में भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन को विस्तार से बताते हुए कहा कि आज के समय में बुद्ध के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि “क्रोध को प्रेम से, असत्य को सत्य से और हिंसा को अहिंसा से ही जीता जा सकता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। वही विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि आज माह का अंतिम दिन होने पर विद्यालय में बाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी रुचि अनुसार अनेकों कार्यक्रमों में अपने टेलेंट को दिखाया ।एवं बी.एड प्रशिक्षुओं ने आज विद्यालय में कक्षा अष्टम के छात्र छात्राओं को एक कार्ड मेकिंग एवं जनरल नॉलेज से संबंधित क्रियाकलाप करवा कर छात्र छात्राओं में पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वालो को सोनाली एवं उसके सहयोगियों ने पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर आचार्य वीरेन्द्र कंसवाल,राजेश शर्मा , सोनाली सिंह, रितिका भट्ट,सिमरन नेगी,रजनी गर्ग,यशोदा भारद्वाज उपस्थित थे।



