UK : द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं को सम्मान राशि प्रदान की जाये :आशुतोष शर्मा
शासन स्तर पर कोई कार्रवाई न होने पर १२ जुलाई को त्रिवेणी घाट पर होगा धरना प्रदर्शन : आशुतोष शर्मा
ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : उत्तराखंड जन विकास मंच ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक पत्र भेजा है जिसमें मांग की गयी है द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं को सम्मान राशि प्रदान की जाये. घोषणा होने के बावजूद अभी तक इस सम्बन्ध में कोई भी (शासनादेश) G.O. जारी नहीं किया गया है. वहीँ, आशुतोष शर्मा ने कहा, शासन स्तर पर कोई कार्रवाई न होने पर १२ जुलाई को दो घंटे के लिए त्रिवेणी घाट, गाँधी स्तम्भ के सामने होगा धरना प्रदर्शन.मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के मुताबिक़, शासनादेश जारी करने के संबंध में पत्र उत्तराखंड शासन के पत्रांक संख्या 385816/XXXV-4/धा0 2026 दिनांक 8 अप्रैल 2026 के क्रम में मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के साथ सभी पात्र लाभार्थियों को सम्मान राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी. परंतु अभी तक उक्त घोषणा के संदर्भ में शासन स्तर पर कोई शासनादेश यानी कि G.O. निर्गत नहीं किया गया है. जहां केंद्र व राज्य की सरकार हैं. सैनिक कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही हैं, वहीं इन पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री की घोषणा के उपरांत शासकीय आदेश निर्गत न किए जाने से पूर्व सैनिकों व आमजन में भी भारी रोष व्याप्त है. शर्मा के मुताबिक़, उन्हूने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है, द्वितीय विश्व युद्ध के वृद्ध पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के कल्याण के लिए उक्त शासनादेश निर्गत करने के हेतु संबंधितों को निर्देशित करने की कृपा करें.उल्लेखनीय है, उत्तराखंड जन विकास मंच समय समय आम जन से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाता रहता है. 




