UK: हरियाणा की युवती को 5 दिन कैद में रखकर रेप, 3 के खिलाफ मुक़दमा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • युवती को  पांच दिन तक कमरे में बंध रखने का आरोप, 
  • नशा देकर दो लोगों ने किया रेप, युवती का आरोप 
  • एक आरोपी की पत्नी भी घटना में शामिल -युवती 
  • तीन के ख्निलाफ FIR दर्ज, जांच जारी, आरोपी फिलहाल फरार 

हरिद्वार : हरियाणा की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है. मामला हरिद्वार जिले के पीरान कलियर का मामला है. युवती को पांच दिन तक कैद में रखने का भी पता चला है. युवती जैसे तैसे आरोपियों के चंगुल से निकल कर पुलिस के पास पहुंची उसके बाद ३ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

युवती के मुताबिक़, उसे नशा दिया गया फिर दुष्कर्म किया गया. युवती के एक कमरे में बंधक बनाया गया. युवती ने आरोप लगाया है, उसको जिश्म फिरोशी के धंधे में धकेलने का प्रयास भी किया गया. पुलिस ने सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी है. युवती हरियाणा की करनाल की रहने वाली है. जो मानसिक तौर पर परेशान थी. कलियर में दो लोगों से उसकी मुलाकात हुई.अप्रैल के महीने में युवती करनाल से निकलर पीरान कलियर पहुंची थी. उसका आरोप है, १८ अप्रैल को उसकी मुलकात दो लोगों से हुई थी. दोनों लोग उसे बहला फुसला कर रायपुर इलाके में एक कमरे में ले गए. उसने पुलिस को दिए बयान के मुताबिक़, वहां पर बारी बारी से दोनों ने उसके साथ रेप किया. उसे नशा दिया गया. वहां पर एक आरोपी की पत्नी भी मौजूद बतायी जा रही है. उसे पांच दिनों के तक कमरे में बंधक रखा गया. किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से निकल कर घर पहुंची. सामान्य होने पर उसने अपने परिजनों की घटना की जानकारी दी फिर पुलिस के पास पहुंची. एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल के मुताबिक़, सम्बंधित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली गयी है.  जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

ALSO READ:  UK : नौकरी छोड़ी, सिलबट्टा थामा और पहाड़ी स्वाद को बना दिया पहचान: हरीश बिष्ट की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English