UK : माँ की तस्वीर हाथ में लिए हरीश रावत पहुंच गए चुप चाप ED ऑफिस, जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : इसमें कोई शक नहीं राजनीती में नए नए प्रयोग करने में हरीश रावत का कोई मुकाबला नहीं है. इसका जो भी राजनीतिक, सामाजिक परिणाम हो उनके प्रयोग चर्चा में जरुर रहते हैं…कहते हैं खर्चा, चर्चा और पर्चा राजनीती में चलते रहते हैं…खैर….अब दो दिन पहले नोटिस मिलने के बाद ED ऑफिस पहुँच गए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत. हाथ में अपनी माता की तस्वीर लिए…..बतौर हरीश रावत, “ED ने दो दिन पहले मुझे नोटिस दिया। शायद 2016 के प्रकरण में, जिसमें चंदन जीना के घर पर भी छापा मारा है।”
“मुझे हाजिर होने के लिए कहा है 2 दिन पहले और दुनिया भर के डॉक्यूमेंट्स मांगे, जिसमें फैमिली, अब फैमिली का क्या आशय है, उसके अंदर कौन-कौन लोग आएंगे, कुछ जानकारी नहीं है। डॉक्यूमेंट्स मांग रखे हैं पुराने, आईटीआर जो भरे हैं उनकी डिटेल मांगी है। इसके अलावा मेरी और मेरे परिवार के सदस्यों की प्रॉपर्टीज के दस्तावेज भी मांगे गए हैं। हमारा बड़ा विस्तृत परिवार है‌। लड़कियों की शादियां हो चुकी हैं, ऐसे में सबके दस्तावेज इतने कम समय में कैसे जुटाए जाएंगे? आज मैं ED महोदय के दफ्तर में पहुँचा हूँ और किसी के साथ नहीं, मैंने किसी को खबर नहीं दी। क्योंकि पिछले 36 घंटे पहले मुझको जो जानकारी दी गई थी, उसकी किसी को खबर नहीं मिली।मैं केवल अपनी मां को लेकर के आया हूं।🔴 प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय, देहरादून”
ALSO READ:  UK: दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आईडीपीएल ग्राउंड ऋषिकेश  में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English