UK : हल्द्वानी की दीपिका सनवाल बनी मिशाल, स्वरोजगार के तहत मॉडर्न मेकअप स्टूडियो स्थापित कर किया कमाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, हल्द्वानी में मेकअप स्टूडियो स्थापित कर दीपिका ने रचा सफलता का नया अध्याय
  • मातृ शक्ति गढ़ रही सफलता की कहानी
हल्द्वानी : (मनोज रौतेला) नैनीताल जिले के   हल्द्वानी निवासी दीपिका सनवाल ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। कभी बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाली दीपिका को प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने निराश होने के बजाय स्वरोजगार को अपना रास्ता बनाया और आज वह स्वयं उद्यमी बनने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दीपिका ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, हल्द्वानी शाखा से *7 लाख रुपये की परियोजना के लिए ऋण प्राप्त किया। इसमें बैंक द्वारा 6.65 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया, जबकि 35 हजार रुपये का अंशदान दीपिका ने स्वयं किया। योजना के तहत उन्हें 1.05 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्रदान की गई।
दीपिका ने लैक्मे एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल को निखारा और हल्द्वानी में *’DEEPIKA SANWAL MAKEUP STUDIO’* की शुरुआत की। शुरुआत में स्वयं के लिए रोजगार का अवसर तैयार करने वाली दीपिका ने धीरे-धीरे अपने व्यवसाय का विस्तार किया और अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर देने शुरू किए।आज उनके स्टूडियो में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, फेशियल सहित विभिन्न ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध हैं। उनके स्टूडियो से जुड़कर कई महिलाएं रोजगार प्राप्त कर रही हैं। बेहतर सेवाओं और गुणवत्तापूर्ण कार्य के चलते उनके व्यवसाय को पहचान मिली है तथा वर्तमान में उनका वार्षिक कारोबार लगभग *10 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इस उद्यम से अब तक  5 लोगों को रोजगार मिला है।
दीपिका की यह सफलता मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय अपना उद्यम शुरू करने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाएं युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
ALSO READ:  UK : टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English