UK : कालसी पहुँची सरकार—‘जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बोले मंत्री सुबोध उनियाल, जनता तक पहुँचना ही सुशासन की पहचान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून :शासन–प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कालसी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा,“हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता के द्वार तक पहुँचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है। सुशासन तभी सार्थक है, जब प्रत्येक नागरिक को समय पर, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएँ प्राप्त हों।”
शिविर में पहुँची देवतुल्य जनता की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनेक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए। मंत्री ने आगे कहा,“जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे शिविरों के माध्यम से न केवल समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि शासन–प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास का सेतु भी निरंतर मजबूत हो रहा है।”
शिविर के दौरान आमजन से सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल को लेकर अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। लोगों ने बताया कि अधिकारियों की सीधे उपलब्धता से अब समस्याओं का समाधान पहले से अधिक सहज, तेज़ और भरोसेमंद हो गया है।यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की जनसेवा, सुशासन और जनसरोकारों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जो शासन–प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ कर रहा है।
ALSO READ:  UK : बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए CM योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश

Related Articles

हिन्दी English