UK : आबकारी की रेड…रूषाफॉर्म गुमानीवाला के समीप नौकानाला के पार 80 लीटर कच्ची शराब एवं 2000 किलोग्राम लहन बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : #आबकारी #ऋषिकेश टीम ने #छापा मर कर,  #रूषाफॉर्म #गुमानीवाला के समीप #नौकानाला के पार 80 लीटर #कच्ची #शराब एवं 2000 किलोग्राम #लहन बरामद किया है.   अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम के द्वारा आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर रुषाफॉर्म गुमानीवाला के  समीप नौकानाला के पार जंगल में अवैध कच्ची शराब की भट्टी  एवं गढ्ढों के अंदर ड्रम दबाकर  छुपा कर  लगभग 2000 किलोग्राम लहन तथा 04 जरिकेनों में लगभग 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की ।बिष्ट के मुताबिक़,  बरामद लहान को मौके पर नष्ट किया गया ,शराब तस्कर आबकारी टीम को जंगल की ओर आता देख मौके से जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गये। फरार अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी के  प्रयास किए जा रहे हैं। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक के साथ उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, आबकारी हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह,राकेश सिंह,दीपा डोबरियाल एवं आबकारी कांस्टेबल अंकित कुमार सोनम पंवार एवं रेशमा चौहान उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English