UK : नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश: नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज स्थानीय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों में ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान: आर्यन
द्वितीय स्थान: अभिषेक
तृतीय स्थान: अर्पित
इस अवसर पर *रोटरी ऋषिकेश रॉयल* के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। विजेता बच्चों को रोटरी ऋषिकेश रॉयल के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य:
डॉक्टर कासमी शर्मा रोटरी ऋषिकेश रॉयल से-
राजकुमार बत्रा (अध्यक्ष),कैलाश सेमवाल (सचिव), हरीश राणा (कोषाध्यक्ष),  संकेत गोयल (चार्टर अध्यक्ष), हितेंद्र पंवार, संदीप गोस्वामी,  सुधीर अग्रवाल
शिक्षिका गण:
 शिखा पाल, अंजना,  लक्ष्मी,  पुष्पा
ट्रस्ट की *सह-संस्थापक नूपुर गोयल* एवं *संस्थापक नीरजा गोयल* ने बताया कि नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट आगे भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा और बच्चों को हर तरीके से शिक्षा देने का प्रयास करता रहेगा। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है।
ALSO READ:  UK : सचिवालय में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न; लालकुआं और जौनसार भाबर में भूमि विनियमितीकरण पर हुई चर्चा

Related Articles

हिन्दी English