UK : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, जनपद देहरादून द्वारा रविवार को चिला रोड, राजाजी नेशनल पार्क रेंज में “एक वृक्ष पुरानी पेंशन के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, पूर्व सैनिक, किसान एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश सेमवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक एवं नैतिक अधिकार है। सरकार को लाखों कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को शीघ्र बहाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। जिला महामंत्री अभिषेक नवानी ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों को पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा नहीं दे पा रही है। देशभर के कर्मचारी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती।

ALSO READ:  उत्तराखंड के लोगों के लिए एम्स ऋषिकेश में अलग से काउंटर खुला, लम्बे समय से थी मांग

डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार एक पौधा वर्षों तक समाज को जीवन देता है, उसी प्रकार पुरानी पेंशन कर्मचारी और उसके परिवार को जीवनभर सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान करती है। सरकार को कर्मचारियों की इस न्यायोचित मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। पूनम रावत, ब्लॉक महिला अध्यक्ष ने कहा कि “एक वृक्ष पुरानी पेंशन के नाम” अभियान सामाजिक सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं युवाओं से इस जनजागरण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

ALSO READ:  UK : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, देवप्रयाग के छात्र ॐ योगी बने अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव

अन्य वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल आर्थिक सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा और परिवार के भविष्य से जुड़ा हुआ मुद्दा है। इसलिए सरकार को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करना चाहिए। कार्यक्रम में  अभिलाष यादव, अजयपाल, मोहित शर्मा,  संदीप कुकरेती,  नेहा,  सत्यपाल,  दीपेन्द्र नेगी, धर्मेन्द्र पंवार,  मुकेश रमोला,  देवेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक, किसान, स्थानीय नागरिक एवं ऋषिकेश के विभिन्न कार्यालयों शैक्षिक संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पुरानी पेंशन बहाली के जनआंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। देहरादून कार्यकारिणी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु निरन्तर कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

Related Articles

हिन्दी English