UK: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीविशाल तथा बाबा केदारनाथ के दर्शन किये, मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का दान

ADVERTISEMENTS
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन/ प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीविशाल तथा बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का दान
- देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम 15 जून।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज प्रातः पहले श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे उसके पश्चात पूर्वाह्न को उन्होंने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। बीकेटीसी ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा प्रसाद भेंट किया।दर्शनों के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को कुल 10 करोड़ रुपये की धनराशि भेंट के दो चैक भेंट किया। इसमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए 5 करोड़ रुपये तथा केदारनाथ धाम के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये का चैक प्रदान किए ।अपने संदेश में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान श्री बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के प्रति अपार आस्था है। अन्य वर्षों की भांति उन्होंने 10 करोड़ रूपये बीकेटीसी को दान स्वरूप दिये है बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी का आभार जताया है।*
बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया, रजनीश भट्ट,मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, प्रमोद नौटियाल, भूपेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर केदारनाथ धाम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सदस्य डा.विनीत पोस्ती प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी पुजारी टी गंगाधर लिंग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी , जेई विपिन कुमार, विवेक शुक्ला,दीपक पंवार, सूरज जमलोकी आदि मौजूद रहे।



