UK : श्रीकेदारनाथ में नेपाल और राजस्थान के श्रधालू को SDRF द्वारा हेलीकाप्टर के मार्फ़त हॉस्पिटल भेजा गया

श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा हेतु SDRF टीम निरंतर तत्पर है। सेक्टर मजिस्ट्रेट हेलीपैड केदारनाथ द्वारा सूचना प्राप्त होने पर PHC केदारनाथ से लक्ष्मण अधिकारी (उम्र 20 वर्ष), निवासी जुमला, नेपाल को तत्काल हेलीपैड तक सुरक्षित शिफ्ट किया गया, जिससे उन्हें शीघ्र चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।वहीं श्री केदार मंदिर प्रांगण में वर्षा शर्मा (उम्र 32 वर्ष), निवासी कोटा, राजस्थान की अचानक तबीयत खराब होने एवं सांस लेने में दिक्कत होने पर ड्यूटीरत SDRF टीम द्वारा तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हुए प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे उनकी स्थिति स्थिर हुई।आपदा एवं आपात परिस्थितियों में SDRF की टीमें श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए हर समय समर्पित है।




