UK: गंगा नदी में अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला,लक्ष्मण झूला पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :थाना लक्ष्मण झूला से प्राप्त सूचना के क्रम में आज दिनांक 20/02/2026 को अवगत कराया गया कि पशुलोक बैराज क्षेत्र में एक शव दिखाई दे रहा है।उल्लेखनीय है कि पूर्व में गंगा नदी में डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा लगातार की जा रही थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा देवप्रयाग से लेकर ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज तक संभावित स्थानों पर आधुनिक उपकरणों की सहायता से निरंतर सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा था।आज दिनांक 20/02/2026 को थाना लक्ष्मण झूला से प्राप्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल पशुलोक बैराज पहुँची तथा मौके पर पहुँचकर गंगा नदी से एक अज्ञात शव को बरामद किया गया।प्रथम दृष्टया बरामद शव की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के मध्य प्रतीत हो रही है।शव की शिनाख्त (पहचान) हेतु संबंधित सभी थानों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही, पूर्व में डूबे हुए व्यक्तियों के परिजनों को भी पहचान हेतु बुलाया गया है।आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English