UK : ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे भाजपा कार्यालय फिर पैसे दिखाकर….जानें मामला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पेपर खरीदने भाजपा कार्यालय पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद अभिनव सिंह मलिक के नेतृत्व में हुआ अनोखा प्रदर्शन
ऋषिकेश :  छात्रों के समर्थन और कथित पेपर लीक एवं परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेस एवं छात्रों ने पार्षद अभिनव सिंह मलिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में पैसे लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और व्यंग्यात्मक रूप से कहा कि यदि परीक्षाओं में पेपर लीक नहीं हो रहे हैं, तो वे पैसे लेकर पेपर खरीदने के लिए तैयार हैं।
इस अवसर पर पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय पेपर लीक और परीक्षा धांधली के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बार-बार पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है।युवा कांग्रेस परवादून के जिलाध्यक्ष गौरव भारती ने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों और युवाओं की लड़ाई को मजबूती से लड़ती रहेगी। आज का प्रदर्शन सरकार को यह संदेश देने के लिए है कि युवा अपने अधिकारों और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाना चाहिए।
युवा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष मयंक पाल ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के हित में निष्पक्ष जांच और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग की।इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मधु जोशी,सरोजिनी देवराड़ी, अखिल गुलियाल, आर्यन, अंकुश प्रकाश, उमा ओबरय, अंकित, सुमित, ऋषभ, संजय आदि मौजूद थे!

Related Articles

हिन्दी English