UK: Congress की उत्तराखंड न्याय यात्रा पहुंची लालकुआं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा  लालकुआं पहुंची, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए
  • महंगाई, भ्रस्टाचार, अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम जैसे मुद्दे अहम रहे जो कांग्रेसियों ने उठाये 
हल्द्वानी : कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को लालकुआं पहुंची। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करन माहरा और प्रकाश जोशी समेत पार्टी के कई नेता शामिल रहे। दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ पहुंची न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार, वोट चोरी और प्रदेश की कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाया। कांग्रेस ने इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की।
यात्रा में अंकिता भंडारी हत्याकांड को प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने दुष्यंत गौतम को बचाने के उद्देश्य से उन्हें राज्यपाल बनाए जाने का आरोप भी लगाया। पार्टी ने इन मुद्दों को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग की न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को जनता के बीच उठाने की बात कही। पार्टी का कहना है कि यात्रा के जरिए प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था से जुड़े सवालों को लेकर जनजागरण किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को न्याय यात्रा लालकुआं से आगे बढ़कर किच्छा, नानकमत्ता, सितारगंज और खटीमा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता इन क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखेंगे।

Related Articles

हिन्दी English