UK :CM योगी के गृहक्षेत्र यमकेश्वर में बना इतिहास, पहली बार पहुंची ग्राम गडेरा सीनखोली एवं भागाखोली तोक तक सड़क, ग्रामीण हुए भावुक

विकास की इबारत यमकेश्वर के गड़ेरा सीनखोली एवं भागाखोली तोक में लिखी गयी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, गांव में पहली बार पहुंची सड़क — ग्रामीणों में खुशी का माहौल
  • यह सड़क निर्माण कार्य ब्लॉक प्रमुख सीता संजीव चौहान की ब्लॉक प्रमुख निधि एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अशीष कंडवाल के माध्यम से कराया गया
  • मंगलियागांव के खंड ग्राम गडेरा सीनखोली एवं भागाखोली तोक तक नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया
  • यमकेश्वर क्षेत्र अंतर्गत मंगलियागांव के खंड ग्राम गडेरा सीनखोली एवं भागाखोली तोक तक निर्मित सड़क का उद्घाटन संपन्न हुआ
यमकेश्वर /ऋषिकेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र यमकेश्वर में सोमवार को इतिहास बन गया. गाँव तक अब सड़क पहुँच गयी. कई ग्रामीण इस अवसर पर भावुक दिखे…कभी उन्होंने सोचा भी नहीं था उनके गाँव तक सड़क आएगी. लेकिन यह कर दिखाया ब्लॉक प्रमुख सीता संजीव चौहान की बदौलत. उनकी मेहनत, दौड़ भाग, कागजी कार्रवाई और सबसे खास बात विकास करने की सोच लेकर वे आगे बढे और उन्हें सफलता मिली.  जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता  संजीव चौहान के मुताबिक़, यह सड़क निर्माण कार्य ब्लॉक प्रमुख सीता संजीव चौहान की ब्लॉक प्रमुख निधि एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अशीष कंडवाल के माध्यम से कराया गया. जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी.
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग की जा रही थी और अब सड़क पहुंचने से गांव के विकास को नई गति मिलेगी.  कई बुजुर्ग ग्रामीणों ने कहा कि वे वर्षों से इस सड़क का इंतजार कर रहे थे.इस दौरान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क और गांव में पहली बार वाहन पहुंचने की खुशी से भावुक हो उठीं। उन्होंने बताया कि जीवनभर गांव तक सड़क आने का इंतजार किया और आज पहली बार अपने गांव में गाड़ी पहुंचती देख उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई. इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए खुशी व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया.  क्षेत्र में सड़क, शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. ब्लाक प्रमुख सीता चौहान के मुताबिक़, उनके कार्यकाल और भी कई विकास कार्य होंगे. अभी यह शुरुवात है. आने वाले दिनों में ग्रामीणों को कई अच्छी योजनाओं से लाभ होगा. हमारा एक लक्ष है विकास कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना.

Related Articles

हिन्दी English