UK: CM धामी ने अखिलेश के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा देवभूमि के लोगों का अपमान किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सबसे बड़े घुसपैठिये कौन है यूपी में, उत्तराखंड के…घुसपैठिये डिफाइन करना पड़ेगा”
  • अखिलेश यादव का बयान, देवभूमि के संघर्ष और स्वाभिमान का अपमान है: CM धामी  
देहरादून: सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिये कहने पर राजनीतिक पारा तेज होता दिखाई दे रहा है. बयान के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. साथ ही अखिलेश को कहा, पिता के समय पर गोलियां चलाई गयी उत्तराखंड के लोगों पर, मुज्जफरनगर में रामपुर तिराहा काण्ड हुआ, वहीँ अब बेटा उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिये कह रहा है.  धामी ने कहा “उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं।अखिलेश यादव जी, उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है।”
“उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव जी के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियाँ चली थीं। पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियाँ चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं! उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव जी के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए।”

Related Articles

हिन्दी English