UK : कार का पीछा कर रायवाला में आबकारी की छापेमारी, 3 गिरफ्तार माल सहित, देखें

ADVERTISEMENTS
- गिरफ्तार तीनों के नाम हैं –
-
[१] सुखजीत सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी सुल्तानपुर पट्टी मुकुंदपुर, उधम सिंह नग [२], बलविंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश [३] प्रदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश।ऋषिकेश : मंगलवार को देर रात्रि आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून द्वारा गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी. जिसमें ३ लोग गिरफ्तार हुए हैं. रायवाला क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन में कच्ची शराब की तस्करी कर ऋषिकेश क्षेत्र में लाए जाने की सूचना मिलने पर वाहन का पीछा करके दोनों ओर से घेर कर सत्यनारायण मंदिर के समीप पकड़ लिया गया.
इंस्पेक्टर आबकारी, प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक़, वाहन से लगभग 240 लीटर कच्ची शराब आठ कट्टों के भीतर से बरामद हुई, प्रत्येक कट्टे में 30 पाउच बरामद हुए. जिसकी शराब की मात्रा लगभग 1 लीटर है. मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिनके द्वारा यह बताया गया की यह शराब काशीपुर मुकुंदपुर से तैयार करके ऋषिकेश के मनसा देवी क्षेत्र में बिक्री करने हेतु लाई गई है. एक व्यक्ति काशीपुर निवासी है. जबकि गिरफ्तार किए गए दूसरा व्यक्ति मनसा देवी ऋषिकेश निवासी हैं. टीम द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है. तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध शराब को कब्जे में ले कर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. टीम का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट द्वारा किया गया. टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा,उमराव राठौर,आशीष प्रकाश,हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, दीपा,गोविंद,राकेश,हेमंत, कांस्टेबल आशीष चौहान,सोनम मौजूद रहे।



