UK : मुनि की रेती में गन्दगी फैलाने वालों का किया गया चालान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुनि की रीति में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर पालिका का विशेष अभियान तेज
मुनि की रेती :  नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला, टिहरी गढ़वाल द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी एवं अध्यक्ष  नीलम बिजलवान के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती तथा सैनिटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान गंगा नदी के किनारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 12 चालान कर ₹1300 का अर्थदंड वसूला गया।पालिका टीम द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग दें, कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा पॉलिथीन का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करें। पालिका ने कहा कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

हिन्दी English