UK : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, देवप्रयाग के छात्र ॐ योगी बने अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग/उत्तराखंड : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग के एम.एससी. योग विज्ञान के छात्र एवं युवा योगाचार्य ॐ योगी विशाल भारद्वाज को अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय  मंगेश त्रिवेदी  द्वारा उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया।

योगाचार्य ॐ योगी विशाल भारद्वाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। वर्तमान में वे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में अध्ययनरत रहते हुए योग, भारतीय संस्कृति, संस्कृत तथा चरित्र निर्माण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय एवं उत्तराखंड के विद्यार्थियों में हर्ष का वातावरण है।

ALSO READ:  UK : हृषिकेश नारायण भरत भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप सिंह

अपनी नियुक्ति पर उन्होंने संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मंगेश त्रिवेदी जी, अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के समस्त पदाधिकारियों, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा योग के प्रचार-प्रसार और योग शिक्षकों के हित में निरंतर कार्य करेंगे।

ALSO READ:  UK :हल्द्वानी में UKD ने दी श्रधांजलि पूर्व विधायक जंतवाल को

उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,  रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग के गुरुजनों, सहपाठियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English