UK : मालदेवता सरखेत की मेधावी छात्रा को सम्मानित किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मसूरी :सोमवार को मालदेवता सरखेत मेधावी छात्रा को सम्मानित किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने. मंत्री जोशी ने जानकारी देते हुए बताया, “हमारे मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता (सरखेत) की होनहार बेटी साक्षी को उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में 15वां स्थान प्राप्त करने पर आज कैंप कार्यालय में भेंट कर आशीर्वाद दिया।साक्षी ने 94.60% अंकों के साथ यह मुकाम हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि हमारे पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। साक्षी की यह मेहनत हमारे क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी एक मिसाल बनेगी। इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता को भी बहुत-बहुत बधाई।बेटी साक्षी, तुम यूँ ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहो, मेरा स्नेह और आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ है। उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।”
ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English