UK : भाजपा उत्तराखंड ने पर्यटन प्रकोष्ठ का किया विस्तार, ऋषिकेश निवासी कपिल गुप्ता को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी
- भाजपा उत्तराखंड ने पर्यटन प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार, कपिल गुप्ता प्रदेश संयोजक बनाये गए
- 5 पदाधिकारियों को जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी
ऋषिकेश : पर्यटन को गति देने के लिए सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पर्यटन प्रकोष्ठ का विस्तार किया है. इसके तहत पांच पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. जिसमें से ऋषिकेश निवासी बरिष्ठ भाजपा नेता कपिल गुप्ता को प्रदेश संयोजक बनाया है. उन्हें पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी प्रभारी बनाया गया है. ये तीनों जिले पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में नजर रहेगी इन जिलों में पर्यटन को बढाने के लिए क्या क्या वे कर पाते हैं..पार्टी गतिविधयों की बात करें तो वे ऋषिकेश में काफी एक्टिव रहते हैं. ऐसे में पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है. गुप्ता उन कार्यकर्ताओं में से एक हैं जो लगभग हर भाजपा कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं. सबसे ख़ास बात वह समर्पित हो कर कार्य करते हैं. बिन नफ़ा नुक्सान देखे…लेकिन, उसके राजनीतिक विरोधी जरुर हैरान है…आंखिर उन्हूने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी उनका विरोध करने में, कि कोई पद न मिले. खूब मुलाकात, दूरभाष पर बात और राजस्थानी के डिब्बे गए…सिर्फ और सिर्फ प्रभाव डालने में…खैर…बड़े मगरमच्छ का भी अंत होता है, समय सबका आता है. कर्म करे जाओ…राजनीतिक फल अपने आप मिल जायेंगे…यही मानना है गुप्ता का.
आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला प्रभारियों की घोषणा की है।प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट के निर्देश और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुमानंद जोशी की सहमति के बाद 18 जुलाई 2026 को जारी सूची में 5 प्रमुख पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभार दिया गया है।
- प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
- वहीं प्रदेश सह-संयोजक विमल भट्ट रानीखेत हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर और अल्मोड़ा देखेंगे।
- कवीन्द्र देवली पिथौरागढ़ को चम्पावत, रानीखेत, देहरादून महानगर और ग्रामीण का प्रभार मिला है।
- श्यामदेव को चम्पावत पिथौरागढ़, नैनीताल, काशीपुर और उधमसिंह नगर तथा
- सतीश चन्द्र देहरादून को रुड़की, कोटद्वार, टिहरी और ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी का मानना है कि इस नई टीम से प्रकोष्ठ के कामों में तेजी आएगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को नए सिरे से गति देने के लिए भाजपा ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने अपने पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के लिए प्रदेश भर में जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट के निर्देश पर जारी सूची में कपिल गुप्ता को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। उनके साथ 4 सह-संयोजकों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।नई टीम का मुख्य फोकस चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला, साहसिक पर्यटन और होमस्टे योजना को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। साथ ही स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने पर काम किया जाएगा।भाजपा नेताओं का कहना है कि 2026 में होने वाले आयोजनों को देखते हुए ये नियुक्तियां की गई हैं ताकि पर्यटन से जुड़े सभी कार्यक्रम समय पर और व्यवस्थित तरीके से हो सकें।



