UK : भाजपा ने तीन हेवीवेट नेताओं को भेजा उत्तराखंड प्रभारी और सह प्रभारी बनाकर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून /दिल्ली : भाजपा की तरफ से नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान हो चुका है. ऐसे में उत्तराखंड की बात करें तो तीन भाजपा के हेवी वेट हाई प्रोफाइल सिपाहसालारों को उत्तराखंड भेजा गया है. उन्हें उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी और दो को सह प्रभारी बना कर.
 उल्लेखनीय है,  भाजपा ने आनेवाले समय में कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों से पूर्व अपने प्रभारी और सह प्रभारी बदल दिए हैं।इसी क्रम में उत्तराखंड में केंद्रीय नेता राम माधव को प्रभारी बनाकर भेजा गया है। माधव कद्दावर नेता माने जाते हैं. संगठन के कुशल कारीगर हैं. जम्मू और कश्मीर उन्हें भेजा गया था और वहां पर सरकार बना कर उन्हूने दिखा दी थी. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं. उनके  साथ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी बनाकर भेजा गया है।यह तीनों नाम भारी भरकम माने जाते हैं। ये तीनों राज्य की राजनीती पर नजर रखेंगे. केंद्रीय नेतृत्व को  रिपोर्ट करेंगे. खास तौर पर आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए इन तीनों का रोल अहम माना जायेगा. 
बता दें कि राम माधव संघ से आते हैं और भाजपा के केंद्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं,उनकी पहचान एक कुशल वक्ता की है। केंद्रीय राजनीति के ऐसे भारी भरकम नामों को उत्तराखंड से जोड़ने से यही निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं कि भाजपा उत्तराखंड में आनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है और प्रदेश में हैट्रिक लगाने का अवसर चूकना नहीं चाहती हालांकि विपक्ष इसपर अपनी तरह से टिप्पणी कर रहा है। खैर, आने वाला समय बताएगा इन तीनों की टीम किस तरह काम करेगी और भाजपा का आगे क्या रुख रहेगा संगठन और नेतृत्व की बात करें तो…

Related Articles

हिन्दी English