UK : बापूग्राम संघर्ष समिति मिली सांसद त्रिवेंद्र से, आज है महासभा…PM मोदी से भी लगाएंगे गुहार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) बापू ग्राम घर बचाने के मामले में अब संघर्ष समिति के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाएंगे गुहार। जाएंगे देहरादून। उल्लेखनीय है 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आ रहे हैं और एक जनसभा को संबोधित करेंगे महेंद्र पार्क में।

इससे पहले हरिद्वार लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उन्होंने मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया और प्रधानमंत्री तक बात पहुंचाने का आग्रह किया। मुख्य बात 12 अप्रैल यानी रविवार को एक महासभा होगी। बापू ग्राम स्थित धरना स्थल पर। जिसमें प्रभावित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान संघर्ष समिति ने किया है। शनिवार शाम हुई बैठक में फैसला लिया गया। समिति ने संघर्ष को और तेज करने का सभी से आग्रह  किया है। देखना होगा रविवार की महासभा में क्या फैसला होता है और आगे की क्या रणनीति बनती है। शनिवार को धरने का 92वां दिन था। राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर लोगों का धरना लगातार जारी है। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। महासभा में समिति के अलावा मीरा नगर शिवाजी नगर, गीता नगर, 20 बीघा, बापू ग्राम,मनसा देवीऔर श्यामपुर क्षेत्र, रायवाला आदि क्षेत्र के लोग भी शामिल होंगे। जिनकी या तो यहां पर प्रॉपर्टी है या फिर उनके रिश्तेदार निवासरत है।वे भी महासभा में शिरकत करने पहुचेंगे।नेशनल वाणी (हिंदी) लोगों की आवाज लगातार उठाता रहा है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वारा जल्द ही संस्कृत के छात्रों को  IAS, PCS परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी : दीपक कुमार, सचिव

समिति के मुताबिक प्रधानमंत्री तक क्षेत्र वासियों की समस्या पहुंचाई जाएगी। समिति के एक प्रतिनिडल के सदस्यों ने इसके लिए हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की है। सांसद रावत ने समिति के पदाधिकारी को आश्वासन दिलाया है कि वह प्रधानमंत्री के सामने क्षेत्रीय समस्या को उजागर करेंगे। सांसद से मुलाकात के दौरान रमेश जुगलान, दिनेश चंद्र मास्टर, सत्या कपरूवाण, नूरी व अन्य लोग समिति से जुड़े लोग शामिल रहे।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

Related Articles

हिन्दी English