UK: बहराइच का युवक मिला कोटद्वार में, पुलिस ने सुपुर्द किया परिजनों को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
कोटद्वार: दिनांक 03.12.2025 को रात्रि चेकिंग के दौरान कोटद्वार क्षेत्र में पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में मिला। सुरक्षा की दृष्टि से युवक को रेस्क्यू कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, कोटद्वार लाया गया। युवक से जानकारी करने पर युवक ने अपना नाम मोहम्मद सैफ उर्फ भोलू निवासी—बहराइच, उत्तर प्रदेश बताया। युवक की पहचान सुनिश्चित करने एवं परिजनों का पता लगाने हेतु उसका फोटो व संबंधित जानकारी को सोशल मीडिया एवं व्हाट्सऐप ग्रुपों पर शेयर की गई तथा बहराइच पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया। जिसमें ज्ञात हुआ कि युवक के भाई द्वारा थाना दरगाह शरीफ, बहराइच में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है और युवक का परिवार उसकी तलाश कर रहा है। जिसके पश्छात युवक के परिजनों को एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार बुलाया गया। जहां काउंसलिंग एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

हिन्दी English