UK : ज्योतिष के दिग्गज जुटे ऋषिकेश में “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुम्भ” में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थनगरी में राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुम्भ  का आयोजन हो रहा है. सोमवार से शुरू हुए महाकुम्भ  में देश भर के नामी ज्योतिषाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं. २३ फ़रवरी से शुरू हुए इस आयोजन में ज्योतिष से सम्बन्धित कई विषयों पर चर्चा, चिंतन किया जा रहा है. तीन दिवसीय महाकुम्भ   में देश विदेश से कई नामी ज्योतिषाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं.

oppo_1026

हरिद्वार रोड स्थित जय राम आश्रम में हो रहा है महाकुम्मभ. कई महत्वपूर्ण विषयों जैसे  ज्योतिष को चुनौतियाँ वर्तमान में किस तरह से सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया को देखते हुए.  व् अन्य तरह के कई विषयों पर चिंतन चर्चा हो रही है. कार्यक्रम का आयोजन काशी ज्योतिष संस्थान, रामनगर (वाराणसी) द्वारा किया गया है.  महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों से आए ज्योतिषाचार्यों, विद्वानों और साधकों ने भाग लेकर ज्योतिष विद्या के समक्ष उपस्थित चुनौतियों और उसके समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. आचार्य अंजन के मार्गदर्शन में आयोजित इस महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में एच.एस. रावत उपस्थित रहे. इस अवसर पर देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य डॉ एच एस रावत ने कहा आज कल ज्योतिष पर ग्रहण काल चल रहा है. सोशल मीडिया पर जितने भी जितने भी बिजनेस ऐप और बिना जानकारी के लाइक और वियूज के लिए रील बनाकर डाली जा रही है ये सब ज्योतिष के महत्व का विनाश कर रही है और समाज में भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है जो बेहद घातक है. मैं  इसका घोर विरोधी हूं. ये समाज में घातक है. ज्योतिष को नुक्सान हो रहा है इससे.

ALSO READ:  UK : राज्य निर्माण सेनानियों की हुई बैठक ऋषिकेश में, सरकार को दी चेतावनी
oppo_1026
महाकुंभ के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने आधुनिक दौर में ज्योतिष के वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ज्योतिष केवल भविष्य कथन की विद्या नहीं, बल्कि जीवन मार्गदर्शन का सशक्त माध्यम है. डिजिटल युग में इसके प्रचार-प्रसार और शोध की आवश्यकता पर भी बल दिया गया. गौरतलब है कि इससे पूर्व ऐसे तीन सफल आयोजन वाराणसी और प्रयागराज में संपन्न हो चुके हैं, जबकि यह चौथा महाकुंभ ऋषिकेश की पावन भूमि पर आयोजित हुआ.

ALSO READ:  UK : 14वें (पूर्व) उपराष्ट्रपति, भारत जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ परमार्थ निकेतन पहुंचे
oppo_1026
विशिष्ट अतिथियों में राममूर्ति, सरबजीत दल, संजय कुमार सिंह एवं गुरुमाता चेतना  सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व शामिल हुए.आयोजन समिति की ओर से सचिव श्रीमो भट्टाचार्या एवं अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अन्य प्रमुख आयोजकों में मनील जैसवाल, सौरभ कुमार, राम नारायण मौर्य, अनिल सेठ, विभूति नारायण तिवारी और मनीष जी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।सत्र समापन अवसर पर सभी ज्योतिषाचार्यों ने त्रिवेणी घाट पर आयोजित गंगा आरती में सहभागिता की और माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया.
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English