UK : आंगनबाड़ी कार्यकत्री पार्वती फरस्वाण बनीं सुपरवाइजर, नारायणबगड़ क्षेत्र में खुशी की लहर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

नारायणबगड़ (चमोली) : विकासखंड नारायणबगड़ के दूरस्थ गांव जुनेर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पार्वती फरस्वाण का चयन आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद पर होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोमवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सभागार ‘मुख्य सेवक सदन’ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं रेखा आर्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया।पार्वती फरस्वाण लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में 3-4 जून आयोजित होगी 'ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स' की 117वीं बैठक, देश भर से आएंगे मेयर : शम्भू पासवान

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान महिला एवं बाल विकास, पोषण जागरूकता तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके सुपरवाइजर पद पर चयनित होने पर क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद पार्वती फरस्वाण ने कहा कि वह इस उपलब्धि का श्रेय ग्रामीणों के आशीर्वाद, सहयोग और सरकार द्वारा दिए गए अवसर को देती हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा महिला एवं बाल विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की है कि पार्वती फरस्वाण के अनुभव और कार्यशैली का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा तथा आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Related Articles

हिन्दी English