UK : अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची परमार्थ निकेतन, गौ और गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश  : गौ पूजन, गंगा पूजन एवं पौधारोपण कर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती  महाराज एवं साध्वी भगवती सरस्वती Pujya Sadhvi Bhagawati Saraswati Ji का आशीर्वाद प्राप्त कर अभिनेत्री  रवीना टंडन ज Raveena R Tandon Ji हुईं परमार्थ निकेतन Parmarth Niketan से विदा।हिमालय की गोद और माँ गंगा के पावन तट पर रवीना टंडन जी ने गौ पूजन, गंगा पूजन एवं रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

🐄 उन्होंने सभी प्राणियों के प्रति करुणा, संवेदनशीलता और समान व्यवहार का संदेश देते हुए कहा कि गौ माता सेवा, सह-अस्तित्व और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन की प्रेरणा देती हैं।

ALSO READ:  UK : एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

🌊 माँ गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक जीवनधारा हैं, जिनका संरक्षण हम सभी का दायित्व है।

🌸 महाकुम्भ प्रयागराज में परमार्थ निकेतन शिविर की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी पुत्री राशा के साथ पूज्य स्वामीजी का आशीर्वाद लेने आई थीं। आज राशा अभिनय और संगीत दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि अगली बार वे पुनः राशा के साथ परमार्थ निकेतन अवश्य आएँगी।

ALSO READ:  UK :राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हुआ : मुख्यमंत्री

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि गौ पूजन, गंगा पूजन और पौधारोपण भारतीय जीवन-दर्शन के तीन महत्वपूर्ण आयाम हैं—करुणा, प्रकृति के प्रति सम्मान और भविष्य के प्रति जिम्मेदारी का जीवंत संदेश।एक पौधा, एक संकल्प — प्रकृति, संस्कृति और मानवता के संरक्षण का संकल्प।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English